दुकान के अंदर घुसे चोर ने लगा ली फांसी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
दुकान के अंदर घुसे चोर ने लगा ली फांसी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर। एक अज्ञात चोर ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि चोर ने गिरफ्तारी के डर से खुदकुशी की है। वहीं पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।

घेरेबंदी के दौरान गमछे से लगाई फांसी

भानुप्रतापपुर में दल्लीराजहरा मार्ग पर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के एक मोबाईल दुकान में अंदर से आवाज सुनाई दी। इसे सुनकर राहगीर रूक गया। जब उसे पता चला कि कोई व्यक्ति दुकान के अंदर है तब उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दुकान मालिक को मौके पर बुलाया। इसी दौरान मृतक ने डर के कारण अपने गमछे से फांसी लगा ली।

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

जब शटर खोला तो पाया कि एक युवक फांसी पर लटका हुआ है। फिर पुलिस ने आसपास भी छानबीन की जांच में 2 अन्य दुकानों में भी दीवार तोड़ कर चोरी किए जाने का पता चला है। मौके पर एसडीओपी अमोलक सिंह, तहसीलदार आनंदराम नेताम व थाना प्रभारी शशिकला उइके पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम जिला मुख्यालय से बुलाई गई है, पुलिस शव की पहचान करा रही है।

See also  BREAKING-रायपुर के गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास युवक की हत्या, 3 संदिग्ध हिरासत में

सेंधमारी में और लोगों के शामिल होने की आशंका

थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के साथ और लोगों के शामिल होने की संभावना भी है। कुल 3 दुकानों में सेंधमारी हुई है। मृतक की पहचान के बाद ही और जानकारी मिल सकेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।