रायपुर। प्रदेश में आई फ्लू के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में एक सप्ताह में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार 155 मरीज सामने आए हैं।

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आई फ्लू के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। बारिश और नमी के मौसम में ये इंफेक्शन तेजी से लोगों में फैल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में इसके केस सामने आए हैं। इसी के साथ ही स्कूलों में भी ये इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। जिसे देखते हुए जिन बच्चों में इस बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

आपको बता दें कि 23 जुलाई को बालोद के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 17 बच्चे कंजेक्टिवाइटिस इंफेक्शन यानी आंख के इंफेक्शन का शिकार हो गए थे। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में उपचार करवाकर कैंपस के अंदर अलग कैंप में अइसोलेट रखा गया है।

See also  3 दिसंबर को सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी, 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।