मंत्रालय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की कुर्सी अंततः बच ही गई। सरकार ने नियुक्ति रद्द करने वाले आदेश को ही निरस्‍त कर दिया है।

सरकार के नए आदेश से मंडल के अध्‍यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की कुर्सी और कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा। इसी के साथ ही मंडल के सदस्‍य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य और दुर्गेश जायसवाल भी पद पर यथावत बने रहेंगे।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल के अध्‍यक्ष व सदस्‍यों का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिसे देखते हुए ही श्रम विभाग ने मंडल अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की नियुक्ति समाप्‍त करने का आदेश जारी किया था। मगर इसके कुछ देर बाद ही दूसरा आदेश जारी किया गया। हालांकि राज्‍य के ज्‍यादातर निगम मंडलों में हुई नियुक्तियों की समय सीमा समाप्‍त हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।