रायपुर । बुधवार को दोपहर साइंस कॉलेज से सटे राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के हर्बल गार्डन में आग लग गई। ये आग उसके हर्बल गार्डन में लगी। इससे 10 एकड़ में फैली जड़ी-बूटियां जलकर राख हो गर्इं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर-ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, मगर तब तक तमाम जड़ी -बूटियां जलगर राख हो चुकी थीं।

कोई नहीं बता रहा कैसे लगी आग:

ये आग कैसे लगी इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में संदेह और भी गहरा होता जा रहा है। दस एकड़ में लगी जड़ी-बूटियां जलना कोई साधारण बात नहीं है। यहां तमाम किस्म की दुर्लभ जड़ी-बूटियां लगाई गई थीं।

इन पर लोग शोध कार्य भी कर रहे थे। ऐसे में सवाल तो यही है कि अब उन विद्यार्थियों के शोध का क्या होगा? क्या आयुवेर्दिक कॉलेज कहीं बाहर से उन जड़ी-बूटियों को मंगवाएगा, या फिर शोधार्थी छात्र-छात्राओं को उनके हाल पर यूं ही छोड़ दिया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।