रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर आज बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जानें क्या है मामला?

बलौदाबाजार जिले में 10 जून 2024 को हिंसा और आगजनी की एक बड़ी घटना हुई थी। इस दौरान सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाया और हिंसा भड़काने में सक्रिय भूमिका निभाई।

बता दें कि बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त 2024 को भिलाई स्थित उनके निवास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से विधायक न्यायिक हिरासत में हैं।

See also  डबल मर्डर से दहला इलाका! बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से की गई हत्या

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।