धान की खरीदी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में इस समय धान खरीदी पर बड़ा संकट गहराता नजर आ रहा है। राइस मिलर्स एसोसिएशन ने प्रदेशभर में धान का उठाव न करने का ऐलान किया है, जिसके कारण राज्य में धान की खरीदी पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है।

आज रायपुर में आयोजित एक आमसभा में प्रदेशभर से राइस मिलर्स ने भाग लिया। इस बैठक में एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। खासकर 20 दिसंबर तक लंबित भुगतान और अन्य मुद्दों को लेकर मिलर्स ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। एसोसिएशन ने कहा कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होगा, तब तक वे धान का उठाव नहीं करेंगे।

एसोसिएशन ने यह भी ऐलान किया कि 21 दिसंबर को एक और आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी फैसलों पर चर्चा की जाएगी। अगर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तो आंदोलन और तेज हो सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाल बेहाल! एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार, इस जिले में आंधी-बारिश की संभावना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।