गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा पर कैंची! 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, जानें कौन-कौन शामिल

Chhattisgarh leaders VIP security review and proposed reduction in security categories
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Chhattisgarh Leaders Security Reduction: छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है।
  • सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र के BJP और कांग्रेस से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी Z+ से Z और Z से Y की जा सकती है।
  • इनमें केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और BJP नेता महेश गागड़ा जैसे नाम शामिल हैं।
  • बता दें कि बस्तर में फिलहाल नक्सल गतिविधियों में लगाम लगा है।

Chhattisgarh Leaders Security Reduction: छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र के BJP और कांग्रेस से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी Z+ से Z और Z से Y की जा सकती है। इनमें केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और BJP नेता महेश गागड़ा जैसे नाम शामिल हैं।

बता दें कि बस्तर में फिलहाल नक्सल गतिविधियों में लगाम लगा है। जिसके बाद नेताओं की सुरक्षा में कटौती की खबरें सामने आ रही है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया को बयान दिया है। विजय शर्मा ने मीडिया में जानकारी दी कि सभी नेताओं की सुरक्षा के ग्रेड में कटौती की गई है आने वाले 6 माह में भी यह कटौती की जाएगी।

केदार कश्यप से दीपक बैज तक, इन नेताओं का है नाम

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, BJP और कांग्रेस के नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी में किए जाने की बात कही गई है। इनमें केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, BJP के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, कर्मा परिवार को मिली सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की बात भी कही गई है। बस्तर के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

नेताओं की सुरक्षा पर हर साल 150 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा

छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर होने वाला खर्च भी चर्चा का विषय है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 400 नेताओं की सुरक्षा में 1,550 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा वाहन भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं पर सालाना करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य हैं जहां नेताओं को सबसे ज्यादा सुरक्षा मिली हुई है।

बस्तर में छोटे नेताओं को भी मिली VIP सुरक्षा

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर क्षेत्र में करीब 250 छोटे नेताओं को भी VIP सुरक्षा दिए जाने और उनकी सुरक्षा में 1,000 से अधिक जवानों की तैनाती का दावा किया गया है। कई नेताओं को Z+ और Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन