गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh

यूपीआई स्कैन करो और टिकट पाओ: भोपाल-इंदौर मेट्रो में यात्रियों के लिए शुरू हुई हाई-टेक वेंडिंग मशीनें

Bhopal Indore metro ticket vending machine,
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Bhopal Indore Metro Ticket Vending Machine: भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो प्रबंधन ने काफी सहूलियत दी है।
  • यात्रियों को काउंटर की लंबी लाइन से बचाने के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर वेडिंग मशीन की शुरूआत की गई है।
  • इससे यात्री आसानी से बिना लाइन लगे टिकट निकाल सकेंगे।
  • यह सुविधा 30 अक्टूबर 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी।

Bhopal Indore Metro Ticket Vending Machine: भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो प्रबंधन ने काफी सहूलियत दी है। यात्रियों को काउंटर की लंबी लाइन से बचाने के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर वेडिंग मशीन की शुरूआत की गई है।

इससे यात्री आसानी से बिना लाइन लगे टिकट निकाल सकेंगे। यह सुविधा 30 अक्टूबर 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी। इसमें तकरीबन 30 सेकेंड का वक्त लगेगा।
इससे टिकट काउंटर पर भीड़ का दबाव कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर 2026 तक टिकटों पर अलग-अलग छूट भी मिलेगी।

30 अक्टूबर से मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी टिकट वेंडिंग मशीनें

यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगी लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। 30 अक्टूबर से मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की शुरूआत होंगी। जिससे यात्री अपना टिकट खुद निकाल सकेंगे। प्रमुख स्टेशनों पर 2 मशीनें लगाई गई है। सबसे पहले यात्रियों को वेंडिंग मशीन पर क्लिक स्टेशन चुनना होगा। इसके बाद मशीन के ऊपर किराया दिखेगा। जिसके बाद यूपीआई से भुगतान कर यात्री अपना टिकट निकाल सकेंगे। मशीन से क्यूआर कोड वाला टिकट मिलेगा।

6 आसान स्टेप में ऐसे निकालें मेट्रो टिकट


यदि आप भी मेट्रो स्टेशन पर वेंडिंग मशीन से अपना टिकट खुद निकालना चाहते हैं, तो इन 6 आसान तरीकों को फॉलो कर यात्री टिकट को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले टिकट वेंडिंग मशीन की टच स्क्रीन पर ‘Buy QR Ticket’ के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से अपने गंतव्य यानी जिस स्टेशन पर जाना है, उसका चयन करें।
  • स्टेशन का चुनाव करते ही मशीन की स्क्रीन पर उस यात्रा का किराया दिखाई देगा।
  • किराए वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद भुगतान के लिए स्क्रीन पर एक यूपीआई क्यूआर कोड (UPI QR Code) आएगा।
  • अपने मोबाइल के किसी भी यूपीआई ऐप (जैसे GPay, PhonePe, Paytm आदि) से उस कोड को स्कैन करके भुगतान (Payment) करें।
  • पेमेंट सफल होते ही मशीन से आसानी से प्रिंटेड क्यूआर टिकट बाहर निकल आएगा, जिसे स्कैन करके आप मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन