भिलाई ग्रेटर ने जीती रोटरी रॉयल प्रिमियर लीग की ट्रॉफी

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के रियाज एकेडमी ग्राउंड, छेरीखेड़ी में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल द्वारा इंटरा डिस्ट्रीक्ट 3261 टूर्नामेंट रोटरी रॉयल प्रिमियर लीग का आयोजन किया गया।

19 फरवरी को आयोजित रोटरी रॉयल प्रिमियर लीग का खिताब भिलाई ग्रेटर ने जीता। बता दें कि इस मैच में कुल आठ टीमों रायपुर रॉयल वॉरियर, रायपुर रॉयल टाइगर्स, जगदलपुर, धमतरी, भिलाई ग्रेटर, रायपुर ग्रेटर, झारसुगड़ा, वेनगंगा बालाघाट ने हिस्सा लिया।

फाइनल मैच रायपुर रॉयल टाइगर्स व भिलाई ग्रेटर के बीच आयोजित हुआ। जिसमें भिलाई ग्रेटर की टीम विजेता रही। रोटरी रॉयल प्रिमियर लीग में मैन ऑफ द सीरीज सतीश प्रेमचंदानी रहे। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल प्रेसीडेट रोटेरियन डॉ गौरव जिंदल, चेयरमैन रोटेरियन गोपाल अग्रवाल, सेकरेटरी रोटेरियन सुनील अग्रवाल, को-चेयरमैन रोटेरियन रमेश पटेल ने विजेता टीम को बधाई दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Transfer Breaking : RTO दुर्ग अतुल विश्वकर्मा बनाये गए डिप्टी कलेक्टर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।