'योगी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं', बयान देकर घिरे BJP विधायक टी राजा, FIR दर्ज

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) विधानसभा चुनाव से जुड़े बयान को लेकर तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा घिर गए हैं। टी राजा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टी राजा ने वोट न देने वालों को धमकाने की कोशिश की थी, जिस पर अब जाकर संज्ञान लिया गया है।

चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी ने तेलंगाना से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा था। टी राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को बीजेपी को वोट न देने पर अंजाम भुगतने के लिए धमकाने की कोशिश की थी।

आयोग ने टी राजा सिंह को 72 घंटे तक चुनाव प्रचार सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और साक्षात्कार, मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) पर सार्वजनिक भाषण देने पर प्रतिबंधित भी कर दिया हैष पाबंदी की यह समय सीमा शनिवार शाम 6 बजे से शुरू हो गई है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने टी राजा सिंह के बयान वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस के मुताबिक टी राजा सिंह ने अपनी टिप्पणी में कहा था, ‘जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि योगी जी ने यूपी में हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं।’

दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए टी राजा ने कहा था, ‘आप जेसीबी और बुलडोजर का उद्देश्य जानते हैं। अगर आपको यूपी में रहना है, तो आपको योगी-योगी का जाप करना होगा या उत्तर प्रदेश छोड़ना होगा।’

विधायक टी राजा सिंह ने कहा था कि ‘मैं हिंदुओं से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें’। उन्होंने आगे कहा था कि ‘चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।