टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रिश्वतखोर अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में ACB ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया रेंजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया में ACB की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी रेंजर पर आरोप है कि वह वन भूमि को आबादी क्षेत्र घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी

खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने ACB को इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने योजना बनाकर वन विभाग के कार्यालय में आरोपी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, ACB की टीम आरोपी रेंजर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  स्कूल शिक्षा विभाग में 47 सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तबादले ... देखिये पूरी सूची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।