रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जो 13 दिनों तक चलेगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

रद्द की जाने वाली गाड़ियां

  1. 15 से 25 फरवरी, 2025 – 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
  2. 25 फरवरी, 2025 – 18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस
  3. 25 फरवरी, 2025 – 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (दुर्ग से रवाना होने वाली)
  4. 24 फरवरी, 2025 – 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (आरा से रवाना होने वाली)

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

  1. 17 फरवरी, 2025 – 20821 पुणे–शालीमार एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  2. 17 फरवरी, 2025 – 12767 नांदेड़–शालीमार एक्सप्रेस (01 घंटे 30 मिनट देरी)
  3. 24 फरवरी, 2025 – 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल स्पेशल (03 घंटे देरी)
  4. 24 फरवरी, 2025 – 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  5. 24 फरवरी, 2025 – 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (02 घंटे 30 मिनट देरी)
  6. 25 फरवरी, 2025 – 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  7. 25 फरवरी, 2025 – 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल (02 घंटे देरी)
  8. 25 फरवरी, 2025 – 12860 हावड़ा–मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस (04 घंटे देरी)

परिवर्तित मार्ग से संचालित गाड़ी

  • 24 फरवरी, 2025 – 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग ईब–झारसुगुड़ा रोड–संभलपुर सिटी–कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।