बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। भिलाई नगर निगम के कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने 8 कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। बता दें कि निगम कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलायी थी।

इस बैठक में विभाग के 8 कर्मचारी नदारद थे, जिसके बाद ही आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। इस एक्शन के साथ ही उन्होंने सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वो सफाई के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इन कर्मचारियों को किया गया है सस्पेंड

सफाई विभाग के कर्मचारी प्रेमदास, रामकुमार, वीरेंद्र मारकंडेय, भिलाल सिंह साहू, प्यारेलाल, धनबहादुर सोनी, एस पापैयया तथा हेमकुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता इन्हें होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।