छत्तीसगढ़ बजट, Twitter पर हो रहा ट्रेंड, लोग फोटो वीडियो डालकर अपना उत्साह कर रहे साझा

रायपुर। कल छत्तीसगढ़ का बजट पेश होने वाला है। इसे लेकर ट्विटर पर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। सीएमओ ने भी इस संबंध में ट्विट कर कहा है कि

करने प्रदेशवासियों के सपने साकार, भरोसे का बजट ला रही छत्तीसगढ़ सरकार।

बती दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री 6 मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट भाषण का सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। आम जनता को एलईडी स्क्रीन के जरिए बजट के भाषण को दिखाने की तैयारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का ये अंतिम बजट भाषण होने की वजह से इसके लाइव की तैयारी भी की है। इस बजट में हर वर्ग की निगाहें टिकी हुई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।