अरब सागर में Indian Navy का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नौका से 3 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अरब सागर (Arabian Sea) में पाकिस्तान (Pakistan) की मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त की है। इस नौका में करीब 3 हजार करोड़ रुपये ड्रग्स (Drugs) भरी हुई थी। जिसे भारत, मालदीव और श्रीलंका में सप्लाई किया जाना था।

300 किलो नशीला पदार्थ बरामद

जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना (Indian Navy) का जहाज INS सुवर्ण अरब सागर में निगरानी गश्त पर था. उसी दौरान उसने समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नौका को संदिग्ध हालत में विचरण करते देखा। नेवी ने अपने कमांडो उतारकर इस नौका की तलाशी ली तो उसमें से 300 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त किए गए। कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि पकड़े गए नशीले पदार्थ (Drugs) की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये है। नौका में मौजूद पांच तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी को जांच पड़ताल के लिए कोच्चि लाया जा रहा है।

See also  बड़ी खबर- Pfizer, Moderna जैसी विदेशी वैक्सीन जल्द भारत लाने के लिए बड़ा कदम, अलग से नहीं होगा ट्रायल
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।