मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार हुए कोरोना संक्रमित

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। इसकी चपेट में नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी आ गए हैं। दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

दोनों अधिकारी संक्रमित होने के बाद भी पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी काम कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अधिकारी होम क्वारंटीन पर हैं और घर से ही वर्चुअली मीटिंग में शामिल हो रहे हैं। महामारी से जुड़ी तमाम परेशानियों के बीच लगातार आयोग अपने अधिकारियो से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में बना हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  OMG : PPE किट पहनकर अस्पताल में जाते थे, कोरोना मरीजों के शव से चुराते थे गहने, गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।