टीआरपी डेस्क। भिलाई जिले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के तालपुरी कालोनी के पारिजात बी ब्लॉक में रविवार तड़के उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस को परिजात ब्लॉक में देहव्यापार के साथ ही अन्य तरह की संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिली थी।

इस पर पुलिस ने भारी भरकम बल के साथ कालोनी में छापामार कार्रवाई की। कॉलोनी के घरों से सात महिलाएं, पुरुषों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। ये सभी महिलाएं अंबिकापुर और रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इनके साथ ही 18 युवकों को भी हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान कालोनी में मकानों के आसपास लावारिस हालत में खड़ी 14 बाइक को भी जब्त किया गया है। इन सभी गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगे मिले हैं। पुलिस इनकी जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  Breaking : शुक्रवार शाम से राजधानी में लगेगा लॉकडाउन, गाइडलाइन के साथ ही कलेक्टर करेंगे घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह चार बजे एएसपी संजय ध्रुव की अगुवाई में 14 निरीक्षकों के साथ ही महिला व पुरुष जवानों की टीम ने पारिजात बी ब्लॉक में दबिश दी। पुलिस ने हर घर के दरवाजे को खुलवाकर वहां रहने वाले लोगों को चेक किया। सात मकानों में सात महिलाएं कुछ पुरुषों के सात आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

पुलिस ने उन सभी महिलाओं को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। इसके साथ ही 18 संदिग्ध युवकों को भिलाई नगर थाना लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ये सभी युवक यहां रहने और अपने काम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। सभी युवकों से भिलाई नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ज्योति सेन उर्फ ज्योति शर्मा नाम की महिला को गिरफ्तार किया। इस महिला के खिलाफ सुपेला थाना में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपित महिला ने बस्ती की सैकड़ों महिलाओं को समूह लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों की ठगी की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ये फरार थी। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला के खिलाफ सुपेला पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  छत्‍तीसगढ़ वापस आएंगे IAS सुबोध सिंह, DOPT ने रिलीविंग आर्डर किया जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।