दिसपुर। लगातार हो रही बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश होने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कुदरत के इस कहर से 11 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के बढ़ते पानी के चलते 34 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश से 11 जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इतना ही नहीं किसानों के लिए भी आफत बन गई है।

बाढ़ के चलते किसानों के 200 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई है।  लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर, 34 हजार लोग प्रभावित मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। लगातार तेज हो रही बारिश से राज्य में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। 30 हजार से अधिक लोग इस आफत से प्रभावित हो गए हैं। लोगों के बचाव का काम चल रहा है।

सरकार की तरफ से मदद की जा रही है। इसको लेकर किसानों में भी बड़ी मायूसी है। भारी मात्रा में उनकी फसल बर्बाद हो गई है। इस बीच एक अच्छी बात यह है कि अधिकांश नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। इससे थोड़ी राहत वाली बात है। अगर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लग जाएगी तो बहुत बड़ा संकट आ जाएगा। लोगों की जान को खतरा हो जाएगा।

See also  बदमाशों ने महिला पर किया ब्लेड से हमला, चेहरे से गले तक लगे 118 टांके, पीड़िता से मिलने पहुंचे CM शिवराज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।