टीआरपी डेस्क। नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बस में डीआरजी के 27 जवान सवार थे। जिसे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

इस घटना में 4 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि 14 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। घयल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।

बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है।  सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे।

See also  एम्स में मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जे एन पांडेय का कोरोना से निधन
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।