कलेक्टर ने इस जिले के 4 इलाके को घोषित किया कंटेनमेंट जोन, जारी हुए अहम निर्देश
image source : google

टीआरपी डेस्क। भिलाई में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने अहम निर्देश जारी किए हैं। 4 कंटेनमेंट जोन बनाने के साथ सार्वजनिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाया गया है। धार्मिक आयोजन और जुलूसों पर भी रोक लगाया गया है। शादी, दशगात्र जैसे आयोजनों में 50 लोग ही शामिल होंगे। आदेश 10 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

बता दें कि प्रदेश में कल 1,525 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। साथ ही 527 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 9,205 है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल जल्द होगा सस्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया इशारा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।