कांग्रेस

रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनितिक गलियारों में काफी राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि टिकट के न मिलने से नाराज भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि यह बड़ा झटका पार्टी को उस वक्त लगा है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए हालही में 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा से टिकट दिया गया है। तब से श्याम टांडी पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

गांडा समाज को टिकट नहीं मिलने पर श्याम तांडी ने अपनी नाराजगी जताई और अपने समर्थकों के साथ अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।