मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए आज सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 की स्थिति की आपात समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री निवास में फिलहाल यह बैठक जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को आपात स्थिती में पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की भी की है। उन्होंने कहा है कि देश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। तीसरी लहर की देश में दस्तक हो चुकी है ऐसे में बचाव के उपाय से ही कोरोना से सुरक्षित रहा जा सकता है।

बता दें कि रविवार को दिन भर में कोरोना के केवल 15 हजार 978 नमूनों की जांच हुई। इसी दौरान 290 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बिलासपुर में 52, कोरबा में 40, रायगढ़ में 37 और दुर्ग में 33 मरीजों का पता चला है। अब रायगढ़ में 257, बिलासपुर में 235, दुर्ग में 112, कोरबा में 97 और जांजगीर-चांपा जिले में कोरोना के 69 एक्टिव केस हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।