अब छत्तीसगढ़ में मात्र 1 सेकंड में मिलेगी 5000 वर्गफ़ीट तक के मकानों को परमिशन

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ में मात्र एक सेकंड में 5000 वर्गफीट तक के मकानों को बनाने की परमिशन मिल जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए आज नए भवन अनुज्ञा पोर्टल का शुभारंभ किया।

बता दें कि डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली से 500 वर्ग मीटर (5382 वर्ग फीट) तक के आवासीय भूखंडों हेतु लोगों को सरलता से भवन अनुज्ञा मिलने लगेगी।

बता दें कि यह पोर्ट 15 दिन के रिकॉर्ड समय में ही तैयार किया गया है। जिसके तहत अब बगैर मानवीय हस्तक्षेप के लाखों नागरिकों को मकान बनाने की परमिशन मिल सकेगी। बड़ी बता यह है कि इसके बाद से आम लोगों को भवन निर्माण की अनुमति के लिए पटवारी, राजस्व विभाग और नगरीय निकाय के दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 5000 वर्गफीट तक की जमीन पर आवास निर्माण के लिए अब सिर्फ पोर्टल पर आवेदन कर भवन निर्माण की अनुज्ञा प्राप्त की जा सकती है। इससे प्रदेश के आम नागरिकों को, जिनके पास अपनी निजी जमीन है और वे अपने घर का निर्माण करना चाह रहे हैं, उन्हें केवल पोर्टल पर जानकारियां देने की आवश्यकता पड़ेगी, उसके बाद उन्हें आवास निर्माण में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

बता दें कि भवन निर्माण के लिए आई दिक्कतों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने स्थानीय विधायक को पत्र लिखा था, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से भवन अनुज्ञा के लिए पोर्टल विकसित किए जाने निर्देशित किया और आज उसका शुभारंभ कर आम जनता को सौंप देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।