किसानों की सुविधाओं के लिए 16 नये धान खरीदी केंद्र

रायपुर। प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे।

इन क्षेत्रों में खुल रहे हैं नए केंद्र

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी, बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खुंटेरी (मट) तथा रुदा, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के जोरातराई (म), बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के सालेमेटा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखंड के चांदागांव, कोरिया जिले के खडगंवा विकासखंड के रतनपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोपरा और महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के तरेकेला में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।