भोपाल गैस कांड की 37वीं बरसी आज,नींद में ही हो गई थी हजारों लोगों की मौत,लाखों प्रभावित

भोपाल। शहर में वर्ष 1984 में हुई भीषण गैस त्रासदी को आज 37 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में आज जगह-जगह भोपाल गैस कांड के लिए जिम्मेदार विदेशी डाव कंपनी और उसे सहयोग करने वाली सरकारों का विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन का यह सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। इसमें आम नागरिक और गैस पीड़ित संगठन हिस्सा लेंगे। इन विरोध प्रदर्शनों, सभाओं और गोष्ठियों में मुख्य रूप से गैस का प्रभाव झेल चुके परिवारों के परिजन भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि हर साल 3 दिसंबर के गैस कांड की बरसी होती है। दुनिया की भीषणतम त्रासदी में शामिल भोपाल गैस कांड 2 व 3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात को भोपाल के जेपी नगर कारखाने में हुआ था। इसमें लाखों लोग प्रभावित हुए थे और हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रभाव का असर तीसरी पीढ़ी तक देखने को मिल रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।