Corona

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का जोरदार विस्‍फोट जारी है, जिससे नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 2502 कोरोना मरीज सामने आए हैं। रायपुर से सबसे ज्यादा 924 नए केस सामने आए हैं। महासमुंद जिला कलेक्टर डोमन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

लक्षण दिखने के बाद शनिवार देर शाम उन्होंने टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट आज आई, वहीं रायगढ़ में तीसरी लहर के दौरान रविवार को पहली मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। कांकेर के कोयलीबेड़ा के चारगांव CAF कैंप में चार जवान संक्रमित मिले हैं। इन सभी जवानों को कैंप में ही क्वारैंटाइन किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण 13 गुना तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पीएचई मंत्री रूद्र गुरु भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएचई मंत्री के स्टॉफ के सात लोग काे भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विधायक धनेंद्र साहू भी कोरोना से संक्रमित हो गए है। इसके अलावा भाजपा के नेता श्रीचंद सुंदरानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई है।

आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 830 नए केस आए हैं। छत्तीसगढ़ में 2502 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं 3 मरीजों की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 15464 एक्टिव केस हैं। रायपुर , दुर्ग, कोरबा और रायगढ़ में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

देखिए जिलेवार आंकड़े-

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।