फेसबुक पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला भेजा गया जेल
फेसबुक पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला भेजा गया जेल

दुर्ग। Facebook पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले युवक को सुपेला थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। उसके खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि आरोपी संतोष ठाकुर के खिलाफ सुपेला थाने में धारा 292 और आइटीएक्ट के तहत मामला कायम किया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोप है कि उसने CM Bhupesh Baghel के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए Facebook पर एक पोस्ट डाली थी। इसके अलावा भी उसने मुख्यमंत्री पर कई अनर्गल आरोप भी लगाए थे।

तीन दिनों से पुलिस को छका रहा था आरोपी

इस मामले में जुर्म दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी संतोष ठाकुर की तलाश में लगी हुई थी। उसके घर पर जब भी पुलिस जाती वो उससे पहले ही भाग जाता। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को ही उसके पीछे लगा दिया। आखिरकार आज सुबह आरोपी जैसे ही अपने परिवार वालों से मिलने पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसकी जमानत की अर्जी निरस्त करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।