बड़ी खबरः जगदलपुर के खदान में मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत, NDRF की टीम हुई रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मालगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छुई खदान में मिट्टी धंसने से कई लोग फंस गए हैं। बता दें कि यह घटना जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव, नगरनार क्षेत्र की है।

इस हादसे में 5 लोगों के मौत की खबर है। वहीं मलबे में मलबा में लगभग 10 से ज्यादा ग्रामीण मजदूर दबे हुए हैं। 5 मजदूरों के शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। मरने वाले मजदूरों में 4 महिला व एक पुरुष शामिल है। मजदूरों को बचानें एनडीआरएफ की टीम जगदलपुर के लिए रवाना हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।