रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव के समय में बदलाव किया गया है। अब प्रदेश के सभी स्कूल 26 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम ने स्कूल शिक्षा विभाग को ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिये निर्देश।

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से बंद रहेंगे सभी स्कूल। इन दिनों मौसम का पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अतः सीएम ने बच्चों की सेहत को देखते हुए सभी स्कूल 26 जून तक बंद रखने के र्निदेश दिए हैं। गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  RIP Sushma Swaraj- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर क्या कहा छग के नेताओं ने

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।