मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है।

See also  ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने मंगवाई केस डायरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।