टीआरपी डेस्क। सूरजपुर जिले के पर्री गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की नर्सरी में पिकनिक मनाने आए मदनपुर निवासी की मौत बकरे का मांस खाने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पहले तो बकरे को मारा गया। फिर उसका मांस पकाने से पहले ग्रामीण ने बकरे की आंख को निकाल लिया। फिर उसे बगैर पकाए ही खाने लगा। अचानक ही ग्रामीण का दम घुटने लगा और उसके साथी देखते ही रह गए और ग्रामीण की मौत हो गई।

ग्राम मदनपुर निवासी बागर सिंह 50 वर्ष सोमवार को दिन में अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पर्री स्थित नर्सरी में पिकनिक मनाने आया था, जहां उसके साथी बकरा काट कर मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में थे।

मांस के कटने के बाद बागर सिंह ने कटे बकरे की आंख को निकाल लिया और चबाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बकरे की आंख उसके गले में फंस गई। गले में कच्चा मांस फंस जाने से दम घुटने लगा। उसके साथ उसे नजदीक के अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  Kalinga University Organized One Day Workshop on “Filmmaking"

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।