रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। पार्टी ने कांकेर जिले की कमान महेश जैन को सौंप दी है, जो आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, मुरली मनोहर सोनी को सूरजपुर और बिजापुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बिजापुर जिले के लिए घासीराम नाग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, जबकि कल 20 जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। हालांकि, कवर्धा और राजनांदगांव जिले में सहमति नहीं बन पाई, जिसके कारण इनकी घोषणा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

बीजेपी में बूथ कमेटियों और मंडल अध्यक्षों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। अब जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो रही है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा की और 3-3 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेजा था। इसके बाद, लिफाफा आने के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।