रायपुर। पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाला वन विभाग का अधिकारी अब गिरफ्तार हो चुका है। रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी नरेश चंद्र देवनाग को सिहावा से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पत्रकार शुक्ला ने वन विभाग के चेक पोस्ट पर हो रही अवैध वसूली का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद आरोपी अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का गोरखधंधा चल रहा था। जब एक न्यूज़ चैनल की टीम ने इस घोटाले का खुलासा किया, तो पता चला कि वन विभाग के चेक पोस्ट पर बिना किसी पावती या रसीद के वाहनों से 20 से 50 रुपए तक वसूले जा रहे थे।

दिलचस्प बात यह है कि वाहन चालकों को भी यह समझ नहीं आता था कि उनसे यह रकम क्यों और किस आधार पर ली जा रही थी। न्यूज़ चैनल ने इस अवैध वसूली का वीडियो गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड किया, जिसमें चेक पोस्ट पर खुलेआम पैसे वसूले जाते हुए दिखाए गए। जब इस मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची, तो बौखलाए हुए अधिकारी ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी थी।

See also  बूस्टर डोज़ का असर! सड़क पर पहली बार उतरे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।