रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है। 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

बता दें कि जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से किरण सिंहदेव पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। इस दौरान टीम के कई सदस्य नई जिम्मेदारियों में चले गए केदार कश्यप मंत्री बने, अनुराग सिंहदेव को नई भूमिका मिली, संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी दी गई और रामू रोहरा महापौर चुने गए।

सूत्रों के मुताबिक, टीम के गठन में संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा कर यह टीम तैयार की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।