बड़ी खबरः रायपुर से नई दिल्ली की फ्लाइट हुई कैंसल, यात्रियों ने किया हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इस वजह से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद विमान कंपनी इंडियो फ्लाइट रिशेड्यूल कर रही है। आपको बता दें कि नई दिल्ली से रायपुर की फ्लाइट नही आ सकी।

यह वही फ्लाइट है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा सवार हुए थे। जिन्हें दिल्ली में पुलिस ने सफर करने से रोक लिया है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट में कांग्रेस के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बेवजह कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बादा डालना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।