नई दिल्ली। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर जेल में भी शाही अंदाज में जिंदगी जी रहा था। सूचना मिलने के बाद जेल की कोठरी में आज प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान उसके पास से कई लग्जरी  सामान मिला। बता दें कि इस दौरान  1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुई। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान सुकेश फूट फूट कर रोने भी लगा। वहीं इसका एक सीसीटीव फूटेज भी सामने आया है जिसमें सुकेश अपने सेल में खड़ा दिखाई दे रहा है। इस बीच जेल अधिकारी ने कहा कि  जेल प्राधिकरण जांच करेगा और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिसने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का सीसीटीवी फुटेज लीक किया।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है। आज सुकेश की सेल में जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने सीआरपीएफ के साथ रेड की।  इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर  भौचक्का रह गया।  रेड खत्म होने के बाद सुकेश  दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट फूट कर रोने लगा। 
जेल में सुकेश की सेल में जो सामान मिला, वह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बता दें कि सुकेश के पास से Gucci की डेढ़ लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये की कीमत के दो जींस मिले। 

See also  जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जानें मामला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।