बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत, जल्द हटेगी तबादले पर लगी रोक
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल प्रदेश सरकार जल्द ही कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक हटाने वाली है। इस बात के संकेत खुद मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। हालांकि अभी इस पर कैबिनेट की मुहर नहीं लगी है। लेकिन सरकार के इस फैसले से पिछले एक साल से तबादला का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री रविंद्र चौबे ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पिछले एक साल कोरोना के कारण तबादले नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी-कर्मचारी रिटायर भी हो रहे हैं। नए ताबदला नीति पर अप्रैल में चर्चा होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।