युवक की लाश
बिलासपुर में सड़ी-गली अवस्था में मिली युवक की लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कोटा में 5 दिनों से लापता एक युवक की सड़ी गली लाश मिली है. कोटा में एक स्कूल से लगे जंगल में 29 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि बकरी चराने गए बच्चों ने जंगल मे लाश होने की जानकारी गांव के पंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंचरा की है, जहां 29 वर्षीय अशोक पटेल की सड़ी-गली लाश मिली है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक 5 दिनों से लापता था। युवक का शव कोंचरा हाईस्कूल के पास लगे जंगल में मिला है। जंगल में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई तो युवक की कोंचरा निवासी अशोक पटेल रूप में पहचान हुई।

गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक अशोक पटेल मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी. बताया जाता है कि युवक 7 मार्च से घर से लापता था। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बेलगहना चौकी में दर्ज कराई गई थी। बेलगहना पुलिस ने बताया कि लाश करीब 4 से 5 दिन पुरानी है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग : पीएम नरेंद्र मोदी 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायतों से करेंगे संवाद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।