टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि प्रदेश के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। अगर ऐसे हालात आगे बने रहते हैं तो सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। बता दें कि राजधानी में ही कोरोना जांच में कुल 35 फीसदी लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दुर्ग में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या व पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन के विकल्प पर कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है और अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है। मगर लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने अन्य जिलों के बढ़ते मामलों पर गंभीरता व्यक्त की है।

See also  BJP ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा-फसाद शुरू कर दिया… जब आ जाएंगे तब क्या होगा? - सीएम बघेल

1% से 6% तक यह बढ़ते संक्रमण की दर बड़ी चिंता का विषय

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर कहा कि मार्च माह के पहले सप्ताह में राज्य की पॉजिटिविटी रेट 0.99% पर था, जिसके उपरांत दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर 1.6% पर पहुँचा एवं तीसरे सप्ताह तक यह 1.8% और चौथे सप्ताह में यह 6% पर चला गया है। उन्होंने कहा कि 1% से 6% तक यह बढ़ते संक्रमण की दर बड़ी चिंता का विषय है। दुर्ग में भी कोरोना काबू से बाहर हो चला है। यहां 45.9 फीसदी और बेमेतरा जिले में 50 फीसदी कोरोना सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने संकेत दिए हैं कि आगे समय में सरकार कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन पर विचार कर सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोविड से होने वाली मौत का औसत भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि सोमवार को केंद्र सरकार ने ऐसे राज्यों के बारे में बताया जहां मरने वालों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

See also  CG NEWS : हाई कोर्ट में न्यायाधीश पदों पर पदोन्नति हेतु सूची जारी, जानें किनका नाम है शामिल…

कोरोना की वजह से इस कैटेगरी में 18 राज्यों को रखा गया है। इनमें 15वें नंबर पर छत्तीसगढ़ है। नंबर 1 की पोजिशन पर देश की राजधानी दिल्ली है। इस औसत की गणना प्रति 10 व्यक्तियों में हो रही मौत पर की गई है। देश का औसत 117 है, छत्तीसगढ़ 138 और दिल्ली का औसत 588 है। छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में अब तक 4096 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।