रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी साल में बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जायेगा। बता दें कि अभी तक ये सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ की थी। बता दें कि विनियोग पर जवाब के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का ऐलान किया।

सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि अब सरकार किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदेगी।

इसके अलावा सीएम ने विधानसभा में आज कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि एक अप्रैल से आवासहीनों का सर्वे होगा जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जायेगा। उज्ज्वला योजना और शौचालय का भी सर्वे होगा विपक्ष के लोग सहमत है कि नही बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मड़वा में स्थापित पावर प्लांट देश का सबसे महंगा प्लांट है, जितनी जमीन जरूरत थी उससे तीन गुना ज्यादा जमीन ली गई।
शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक योजना का लाभ दिया जा रहा है। पहले जहां बीमा योजना के लिए 2 से 3 साल लग जाते थे। लेकिन अब संग्राहकों को बीमा योजना का लाभ 2 से 3 माह में मिल जाता है।

See also  Chhattisgarh News: रामभद्राचार्य की कथा में जाने से महंत का इनकार, बोले- ये सब सिर्फ भाजपा के प्रचारक हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में की गई प्रमुख घोषणाएं

  • सक्ती में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल और नवीन शासकीय महाविद्यालय
  • सारांगाव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन
  • अंडा (साजा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन
  • तराजु (लखनपुर ) में मिडिल स्कूल
  • टेमरी-बनरसी को नगर पालिका का दर्जा
  • हरदी बाजार (कोरबा) के स्कूल कोे अनुदान
  • कुरूद के महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में माईक्रोबायलॉजी एवं अन्य विषय खोलने की घोषणा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।