रायपुर। CG News: सूरत सेशनकोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार 5 बजे स्टीयरिंग कमिटी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता, फ़्रंटल हेड की आपात बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे करेंगे।

CG News: नेता दिल्ली में हैं वो मुख्यालय बैठक में शामिल होंगे, दिल्ली के बाहर नेता ज़ूम के ज़रिये जुड़ेंगे। सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ज़ूम से जुड़ेंगे। इसमें कांग्रेस, देश भर में बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला कर सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।