Fugitive Amritpal sought UK citizenship, big disclosure from intelligence report
Fugitive Amritpal sought UK citizenship, big disclosure from intelligence report

नई दिल्ली। Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया रिपोर्ट में एक बात सामने आई है कि अमृतपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता लेना चाहता है। जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था।

Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं। इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी। हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Amritpal Singh: शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है। इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था।

Amritpal Singh: अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी। अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था।

See also  Loss of Bollywood : 2025 में बॉलीवुड ने खोए कई चमकते सितारे, इन दिग्गजों ने कहा दुनिया को अलविदा, देखें लिस्ट…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।