बड़ी खबरः स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल किया स्थगित

रायपुर। स्वास्थ्य संयोजकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से सार्थक चर्चा के बाद हड़ताल स्थागित करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि आज स्वास्थ्य संयोजकों का एक दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा था।

इससे पहले उनकी चर्चा स्वास्थ्य मंत्री से हो चुकी है। इस मुलाकात में संयोजकों की 6 सूत्रीय मांगों में से अधिकांश पर सहमति बन गई है। इसी के साथ ही सभी संयोजक कल से अपने कार्यों में वापस लौट जाएंगे। वेतनमान में वृद्धि समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ापारा धरना स्थल पर स्वास्थ्य संयोजक 10 दिनों से हड़ताल पर थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।