नेशनल डेस्क। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की और एक राज्य में आम आदमी पार्टी ने कब्ज़ा कर लिया है। आप अब अपनी नई रणनीति से देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव में झंडा गाड़ने के लिए तैयार हो गई है।

पंजाब में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद अब आप की नजर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर है। नेशनल पार्टी बनने की ओर अग्रसर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने अलग-अलग राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की है।

बता दें बीते दिनों ही केजरीवाल ने आप प्रमुख केजरीवाल ने नेशनल पार्टी बनाने का दावा किया था। इसके आलावा केजरीवाल ने अलग-अलग राज्यों में अपना पैर जमाने के लिए मंत्रियों उनके राज्य की जिम्मेदारी दी है और समीक्षा करने को कहा है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1509412497161621506?s=20&t=txnzW3zB1LanSVXyBnipHw

अरविंद केजरीवाल ने असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत 8 राज्यों के संगठन मंत्रियों और इलेक्शन प्रभारी की घोषणा की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।