बड़ी खबर: कालीचरण 95 दिन बाद जेल से रिहा, चामुंडा मंदिर के बाद, आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में टेका मत्था

रायपुर। रायपुर में हुई धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में 95 दिनों से जेल में बंद कालीचरण सोमवार को रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही कालीचरण के समर्थक जेल परिसर में जमा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद कालीचरण सबसे पहले काली मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं।

बता दें कि कालीचरण पिछले 95 दिनों से रायपुर जेल में बंद थे। बीते दो दिनों से उनकी रिहाई टल रही थी. कागजों की तकनीकी के कारण रविवार को उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद सोमवार को कालीचरण को रायपुर जेल से रिहा कर दिया गया है।

जेल के बाहर बड़ी संख्या में कालीचरण के समर्थक मौजूद हैं, जेल से निकलने के बाद कालीचरण ने सीधा आकाशवाणी स्थित काली मंदिर का रुख किया। कालीचरण ने मां काली के दरबार में माथा टेका, इसके बाद नीलकंठश्वर धाम पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

See also  कार्तिक पूर्णिमा स्नानः डेम में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला गया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।