टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-आर्थिक उन्‍नति का समय है। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। एक सुखद समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी लेकिन व्‍यवसायिक सफलता का योग है।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। बड़ी अच्‍छी स्थिति है।

मिथुन-मानसिक चिंता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अकारण भय ग्रस्‍त रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

कर्क-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और व्‍यवसाय का भरपूर सहयोग रहेगा।

See also  भगवान श्रीकृष्ण ने गीता मे कहा है - मासानां मार्गशीर्षों, सबसे पवित्र महीना है मार्गशीर्ष

सिंह-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्‍यापारिक और सरकारी मामलों में सुखद समय है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी।

कन्‍या-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार सही चलता रहेगा।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़ि‍या है।

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष से खुशहाल समाचार मिलेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बाकी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

See also  Horoscope 12 October 2022 : इन राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचें।

मीन-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। व्‍यवसायिक सफलता का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यवसायिक मामले सुलझ जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर