बड़ी खबरः तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से सलवा जुडूम पीड़ित छत्तीसगढ़ के आदिवासी पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलवा जुडूम पीड़ित आदिवासी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी आदिवासी तेलांगाना और आंध्र प्रदेश से पहुंचे हैं। सभी आदिवासी छत्तीसगढ़ से विस्थापित हैं।

आदिवासियों ने बताया कि सभी उनके क्षेत्रों में हो रही नक्सली हिंसा से मजबूर हो कर तेलंगान और आंध्रप्रदेश भागने पर मजबूर हुए थे। सभी आदिवासी सलवा जुडूम आंदोलन की वजह से नक्सली हिंसा का शिकार हुए थे।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए आदिवासियों ने बताया कि सरकार अब उनसे मकान और जमीन छीन रही है। ऐसे में नक्सली हिंसा की त्रासदी झेल चुके आदिवासी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विस्थान और वन अधिकार के तहत सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर मिलने पहुंचे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।