बड़ी खबरः रेव पार्टी में एक्टर नागा बाबू की बेटी और एक IPS की बेटी समेत 150 गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। एक फाइव स्टार होटल में रविवार पुलिस ने छापेमारी के दौरान रेव पार्टी कर रहे 150 लोगों को गिरफ्तार किया। मामला बंजारा हिल्स, हैदराबाद स्थित एक होटल का है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस पार्टी में सेलिब्रिटी अभिनेता नागा बाबू की बेटी और आईपीएस की बेटी भी शामिल है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में अभिनेता नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला जो मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। मामले के बाद नागबाबू की तरफ से एक वीडियो जारी कर कहा गया कि उनकी बेटी का ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है।

इसके अलावा गायक और बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सत्र के विजेता राहुल सिप्लीगंज को भी हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए लोगों में एक आईपीएस अफसर की बेटी और तेलुगु देशम सांसद के बेटे भी शामिल थे। इस बीच, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने पब एवं बार में मादक पदार्थों के उपयोग पर लगाम लगाने में विफल रहने के चलते बंजारा हिल्स थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।