Big News

रायपुर। एसीएस सुब्रत साहू को सीएस का प्रभार सौंपा गया है। दरअसल सीएस अमिताभ जैन गुरुवार से पखवाड़ेभर के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। जानकारी आ रही है कि जैन अपनी पुत्री की शादी के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं।

सीएस जैन की पुत्री आदिति की शादी 5 जून को रायपुर में होनी हैं। उनके होने वाले दामाद कमल किशोर यूपी कैडर के आईएएस हैं। बता दें कि कमल किशोर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। बताया गया कि आदिति सीएस की छोटी पुत्री है।

आईएएस अमिताभ जैन की बड़ी पुत्री आईआरएस में है। यहां ललित महल में आदिति, कमल किशोर के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। अमिताभ जैन की स्कूली शिक्षा दल्लीराजहरा में हुई है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में ही रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।