टीआरपी डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख, टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। यह कोविड-19 (COVID-19) से भी ‘अधिक घातक’ हो सकती है।

बता दें कि कोरोना अब महामारी की लिस्ट से बाहर जा चुका है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के आंकड़े स्थिर बने हुए है। इस बीच डब्‍ल्‍यूएचओ की इस चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। “वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में COVID-19 का अंत, वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के रूप में कोविड-19 का अंत नहीं है।”

WHO चीफ ने कहा कि आने वाले वायरस से काफी लोग संक्रमित होंगे। उन्होंने सलाह दी, “जब अगली महामारी दस्तक दे रही है, तो हमें निर्णायक और सामूहिक रूप से इससे लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

डब्‍ल्‍यूएचओ अध्‍यक्ष ने सभा में कहा कि पिछले तीन सालों में कोरोना महामारी ने हमारी दुनिया को बदल कर रख दिया है। इसमें लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो गई, लेकिन हम जानते हैं कि आंकड़े इससे ज्यादा हो सकते है, जो करीब 2 करोड़ के आस-पास होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।